{"_id":"66369678a9a10049360dec54","slug":"konik-became-head-boy-and-kaira-became-head-girl-rewari-news-c-17-1-roh1026-416082-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोनिक बने हेड ब्वॉय व कायरा हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोनिक बने हेड ब्वॉय व कायरा हेड गर्ल
Sun, 05 May 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी(वि)। सेक्टर चार स्थित जैन पब्लिक स्कूल की प्रोडिजी शाखा में छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। 32 विद्यार्थियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कोनिक को हेड ब्वॉय और कायरा राव को हेड गर्ल चुना गया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर के चित्र अनावरण से हुई। प्रबंधन समिति के प्रधान प्रदीप जैन, उप प्रधान राकेश जैन, प्रबंधक मोहित जैन, प्रबंधन समिति सदस्य भारत जैन, प्रद्युम्न जैन, पलका जैन आदि ने छात्र परिषद् के सदस्यों को नेतृत्व क्षमता दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल प्रभारी प्रोमिला देवी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। जैन पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा ने परिषद् के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर स्कूल प्रभारी रेणिका जैन ने छात्र परिषद् के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।