फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP College team won and reached the semi-finals

Rewari News: केएलपी कॉलेज की टीम जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची

Wed, 11 Oct 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
KLP College team won and reached the semi-finals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज रेवाड़ी के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंतरमहाविद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन केएलपी कॉलेज की टीम जीत दर्ज कराकर सेमीफाइनल में पहुंची।
मुख्य अतिथि जैन एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान मोहित जैन और विशिष्ट अतिथि आरडीएस पीजी कॉलेज के प्रधान मुकेश कुमार रहे। महाविद्यालय कार्यकारिणी के अध्यक्ष अमित गुप्ता व प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले मैच में केएलपी कॉलेज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इस टीम ने निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर गवर्नमेंट कॉलेज अटेली के समक्ष रखा। जवाब में गवर्नमेंट कॉलेज अटेली की टीम 12 ओवर में 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 203 रन से जीत के साथ केएलपी कॉलेज ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैन आफ द मैच रहे केएलपी कॉलेज के खिलाड़ी देव यादव रहे। विजेता मेजबान टीम के खिलाड़ी मनदीप ने 3 विकेट लिए और 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि दोपहर की पारी में गवर्नमेंट कॉलेज नांगल चौधरी ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। गवर्नमेंट कॉलेज बावल की टीम पहले खेलती हुई 17 ओवर एक बॉल पर 132 बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके जवाब में गवर्नमेंट कॉलेज नांगल चौधरी की पूरी टीम नो ओवर एक बॉल में 44 रन बनाकर आउट हो गई। इस प्रकार 88 रन की विशाल अंतर से जीतकर गवर्नमेंट कॉलेज बावल की टीम ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। मैन ऑफ़ द मैच विजेता टीम के दुष्यंत ने 49 रन बनाए और जयपाल ने छह विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि मैच में 10 टीमें भाग ले रही हैं। वीरवार को सुबह पूल-ए अंतर्गत अहीर कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed