फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   KLP beat Mata Raj Kaur team by seven wickets

Rewari News: केएलपी ने माता राज कौर टीम को सात विकेट से हराया

Tue, 29 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
KLP beat Mata Raj Kaur team by seven wickets
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (आईजीयू) में पांच दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को किशन लाल पब्लिक (केएलपी) कॉलेज और माता राज कौर कॉलेज टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें केएलपी ने सात विकेट से मैच को जीत लिया। इस दौरान जितेंद्र को मैन आफ द मैच चुना गया। उधर, दूसरा मैच अहीर कॉलेज और महाराणा प्रताप कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें अहीर कॉलेज ने चार रन से मैच को जीत लिया। इसमें टीम के खिलाड़ी विशाल को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 कॉलेजों की क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के दूसरे दिन केएलपी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। इस दौरान माता राज कौर की टीम ने निर्धारित ओवर से पहले ही आउट हो गई और 66 रन ही बना सकी। इसके जवाब में केएलपी कॉलेज की टीम 7 ओवर में 67 बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया। टीम के खिलाड़ी जितेंद्र चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

उधर, दूसरा मैच में महाराणा प्रताप कॉलेज (कनीना) और अहीर कॉलेज के बीच खेला गया। इस दौरान महाराणा प्रताप कॉलेज ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। इस दौरान अहीर कॉलेज ने निर्धारित 15 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। इसके जवाब में महाराणा प्रताप कॉलेज की टीम निर्धारित ओवर में 74 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान अहीर कॉलेज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विशाल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 3 विकेट लिए। साथ ही 15 रन भी बनाए। विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डॉ. जाखड़ ने बताया कि पहले दिन 20-20 की एक दिवसीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धा गवर्नमेंट कॉलेज (नारनौल) और गवर्नमेंट कॉलेज (सतनाली) तथा गवर्नमेंट कॉलेज (बावल) और यदुवंशी कॉलेज (महेंद्रगढ़) के बीच दो मैच खेले गये थे, जिसमें गवर्ममेंट कॉलेज सतनाली और गवर्नमेंट कॉलेज बावल ने जीत हासिल की थी। एंपायर की भूमिका निर्वहन सज्जन, विकास, विशाल व सोनी ने निभाई। प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव व कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सभी प्रतिभागियों का परिचय लिया और उन्हें टूर्नामेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, सचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, रेवाड़ी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीत तौंगड़ प्रदीप अहलावत, धीरज सांगवान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed