फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kite flying fiercely on Hariyali Teej, fought fiercely

Rewari News: हरियाली तीज पर जमकर हुई पतंगबाजी, जमकर लड़ाए पेच

Sun, 20 Aug 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kite flying fiercely on Hariyali Teej, fought fiercely
रेवाड़ी। शहर में उड़ती पतंग का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिलेभर में शनिवार को हरियाली तीज हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह जमकर पतंगबाजी हुई, वहीं सावन के झूलों का महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। सुबह से ही बच्चे घरों के छत और मैदान में पतंग उड़ाने पहुंच गए थे, लेकिन एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद पूरा दिन आसमान में रंगबिरंगी पतंगों की पेचबाजी चलती रही। जिनकी पतंग कटी वह मायूस हुआ तो जिसने पतंग को काटा, वह खुशी से झूमता रहा।
बाजार में पतंगों और मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ लगी रही। शहर में समूह और विभिन्न संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजन रहा तो ग्रामीण क्षेत्र में भी लड़कों की पतंगबाजी की टोली तो लड़कियों और महिलाओं की अपनी अपनी टोली में तीज मनाने का अपना अपना अंदाज था। अहीरवाल इलाके में तीज का त्योहार बार खास तरीके से मनाया जाता है।
विज्ञापन

पतंगबाजी और घेवर की मिठास इस त्योहार की पहचान है। बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही। वहीं युवा पतंगबाजी का आनंद लेते नजर आए। हालांकि प्रशासन ने चाइनीज डोर पर रोक लगाई हुई है। फिर भी बाजार में चाइनीज डोर खूब बिकी। वहीं मिठाइयों की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के घेवर व अन्य मिठाई की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतों पर डीजे की रही धूम

घरों के छत पर लोगों ने डीजे लगाकर खूब मस्ती की। वहीं बच्चों व युवाओं ने पतंगबाजी कर तीज का लुत्फ उठाया। आलम यह था कि शहर की सड़कें सुनसान नजर आ रही थीं, वहीं घरों की छत पर खूब रौनक देखने को मिली। शाम के समय लोगों ने पैराशूट भी उड़ाए। रात के समय भी पैराशूट के कारण आसमान में खूब रौनक रही। बच्चों से लेकर बड़े सुबह होते ही पतंग लेकर छतों पर चढ़ गए और देर रात तक पतंगबाजी में लगे रहे।

पति की दीर्घायु लिए रखा व्रत
सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखा हुआ है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं। बहुत सी महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम के समय में माता पार्वती की पूजा करने के साथ तीज की कथा सुनने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed