{"_id":"6744e256b3c729743f0d2544","slug":"kilometer-scheme-bus-caught-fire-on-the-way-passengers-narrowly-escaped-rewari-news-c-198-1-rew1001-212035-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किलोमीटर स्कीम की बस रास्ते में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किलोमीटर स्कीम की बस रास्ते में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Tue, 26 Nov 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। आग लगने के बाद जलकर राख हुई रोडवेज बस। स्रोत: राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी से जयपुर की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस में आग लग गई। यह दुर्घटना जयसिंहपुर खेड़ा सीमा पर सोमवार की शाम सवा पांच बजे हुई। आग का कारण क्लच वायर से चिंगारी निकलता बताया गया। घटना की आशंका होने पर चालक ने यात्रियों को बस से उतार दिया। इसके बाद बस में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
किलोमीटर स्कीम की बस में करीब 35 से 40 सवारियां सवार थीं। बताया जा रहा है कि क्लब वायर से चिंगारी निकलने के कारण धुआं निकलने लगा। यह देख परिचालक ने सवारियों को उतार दिया। इसके कुछ ही देर बाद बस लपट के साथ जलने लगी। अगर यात्रियों को पहले नहीं उतारा गया होता तो बड़ी घटना हो जाती। परिचालक ने सभी सवारियों को दूसरी बसों से गंतव्य स्थल की ओर रवाना किया। शनिवार रात को भी एक किलोमीटर स्कीम की बस खराब हो गई थी।
किलोमीटर स्कीम की 70 फीसदी बसें अनफिट
किलोमीटर स्कीम की 70 फीसदी बसें अनफिट हैं। इसके बाद भी ऐसी बसें दौड़ाई जा रही हैं जिसके चलते हादसा होने का खतरा बना रहता है। इन बसों के ब्रेक फेल होने और गियर खुलने की शिकायत पहले भी आ चुकी है। इसके अलावा कभी टायर खुलने की भी घटना हुई है। इसके बाद भी रोडवेज प्रशासन इन बसों को अपने बेड़े में जगह दे रहा है। रोडवेज प्रशासन की ओर से इन बसों की जांच तक नहीं की जाती। वहीं रोडवेज बस जब अपनी बसों को रूट पर उतारती है तो एक-एक कड़ी की अच्छी तरह जांच करती है, जिसके बाद ही रूट पर बस को दौड़ाया जाता है, लेकिन किलोमीटर स्कीम की सभी जांच प्राइवेट ठेकेदार को सौंप रखी हैं। जब किलोमीटर स्कीम की बस रूट पर जाती है तो रोडवेज के अधिकारी सिर्फ सफाई चेक करते हैं, बस में ब्रेक हैं या नहीं, गियर बॉक्स ठीक है या नहीं, बस चालू हालत में है या नहीं, इससे किसी को कोई मतलब नहीं है, यह सब ठेकेदार के भरोसे छोड़ रखा है।
विज्ञापन
किलोमीटर स्कीम की बसों की वजह कब-कब हुए हादसे
कुछ दिनों पहले रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाईवे एनएच-48 पर हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की एक बस रोड किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई थी। चालक ने प्रयास किया लेकिन ब्रेक नहीं लगा। इस हादसे में कई सवारियों को चोटें आईं थी। 18 अक्टूबर को रेवाड़ी से चंडीगढ़ रूट पर गई रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस दादरी मोड पर अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। बस की जब ड्राइवर ने जांच की तो पता चला बस की लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं हुई थी, जिसके कारण ही बस खराब हो गई। इससे पहले भी खाटूश्याम समेत कई रूट पर बस के गियर खराब होने की भी सूचनाएं मिलती रही हैं, लेकिन फिर भी रोडवेज के ठेकेदार इन बसों की समय पर मेंटेनेंस नहीं कराते। वहीं, कोसली बस अड्डे से आगरा के लिए जा रही रोडवेज के अंतर्गत संचालित किलोमीटर स्कीम की चलती बस का टायर निकल गया। बस में 25 से 30 सवारियां बैठी थीं। सवारियां कम होने के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।