फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kicking and then stone pelting, there was a fierce dispute between the two sides regarding the land in front of the police

Rewari News: लात-घूसे और फिर पथराव, पुलिस के सामने दो पक्षों में जमीन को लेकर जमकर हुआ विवाद

Wed, 17 May 2023 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kicking and then stone pelting, there was a fierce dispute between the two sides regarding the land in front of the police
पुलिस के सामने लाठी हाथ में लेकर हमला करता युवक।
राजगढ़। एक गांव में जमीन को लेकर अक्सर विवाद होने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला रेवाड़ी के गांव राजगढ़ का है, जिसमें जमीन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लात-घूसे चले, यहां तक की पथराव भी किया गया है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनीं रही। बाद में शिकायत के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव राजगढ़ में जमीन हो लेकर दो पक्षों में कई दिनों से कहासुनी हो रही थी। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस को जब इस मामले की सूचना लगी तो टीम ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करते और जमकर लात-घूसे चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पुलिसकर्मी भी इस वीडियो में लड़ाई के दौरान नजर आ रहे है। यहां तक कि पुलिस की तरफ से वीडियो बनाए जाने को लेकर भी खबर है। हालांकि, इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये वीडियो कब का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed