{"_id":"6761bb0ce88e2ef83b0fcbb0","slug":"khushboo-ii-in-vocal-music-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-212898-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वोकल म्यूजिक कंपटीशन में खुशबू द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वोकल म्यूजिक कंपटीशन में खुशबू द्वितीय
Tue, 17 Dec 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 05रेवाड़ी। जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करती म
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-4 स्थित जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में आयोजित हुई जिलास्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरोज के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञान अध्यापक महेश कुमार ने बताया कि (कक्षा वर्ग 6-8) में विद्यालय की छात्रा खुशबू ने वोकल म्यूजिक कंपटीशन में शानदार प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, विद्यालय की छात्रा हेमलता ने थियेटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अध्यापिका कांता देवी तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया तथा राज्य स्तर पर और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक सुरेश कुमार, पवन सिंह, अध्यापिका कृष्णा कुमारी, विमला देवी उपस्थित रहीं।