फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kapriwas came to the ground amid doubts over the involvement of Rao supporters

राव समर्थकों के शामिल होने पर संशय के बीच मैदान में आए कापड़ीवास

Sat, 14 Aug 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kapriwas came to the ground amid doubts over the involvement of Rao supporters
वीर कुमार यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्र में बनाए गए ओबीसी मंत्रियों के सम्मान में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ तक भाजपा दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री के समर्थकों ने यात्रा से दूरी बनाई हुई है। जिले में होने वाले 18 स्थानों पर सम्मान समारोह में एक में भी राव समर्थक की ड्यूटी नहीं है। इधर, भाजपा के पूर्व विधायक रहे रणधीर सिंह कापड़ीवास ने भी ताल ठोंककर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। उन्होंने बस स्टैंड के सामने एक होटल पर बड़े सम्मान समारोह के लिए समर्थकों के साथ तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि कापड़ीवास चौक पर ही सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला व अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह की भी बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। 16 अगस्त को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के गुरुग्राम स्थित पैतृक गांव जमालपुर में आयोजित जनसभा में सीएम मनोहरलाल खुद मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मानेसर सहित तीन स्थानों पर सम्मान समोरह में मौजूद रहने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन

राव व समर्थकों की गैर मौजूदगी संगठन पर पड़ सकती है भारी
दक्षिण हरियाणा खासकर गुरुग्राम, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भाजपा के बड़े जनाधार वाले नेता हैं। दोनों विधानसभा चुनाव में अहीरवाल ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनवाने में बड़ा योगदान दिया है। इसमें राव इंद्रजीत सिंह की भूमिका को दर किनार नहीं किया जा सकता है। हालांकि बीते विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी विधानसभा सीट से वह तमाम प्रयासों के बीच अपने समर्थक सुनील मूसेपुर को जीत दिलवाने में कामयाब नहीं हुए थेे। लेकिन दक्षिण हरियाणा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व समर्थकों की गैर मौजूदगी का संदेश आने वाले दिनों में भाजपा संगठन पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होना है सम्मान समारोह
यात्रा संयोजक वीरकुमार यादव के अनुसार कापड़ीवास चौक पर सुबह साढे़ आठ बजे सतीश खोला के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद धारूहेड़ा में रामपाल यादव, मसानी में हरको बैंक चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव, हांसाका में रामशरण, शहर के अभय सिंह चौक पर नरकेश यादव व ऊषा आर्य, यादव समारोह स्थल में पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव, रेजांग्ला शहीद स्मारक पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रत्नेश बंसल व जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, आजाद चौक पर एसएसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह सांभरिया, शूरसैन चौक पर सैनी सभा के प्रधान शशी सैनी, झज्जर चौक पर कमल निंबल, नाई वाली चौक स्थित राव तुलाराम शहीदी स्मारक पर विवेक यादव, जोगी धर्मशाला पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयवीर योगी, राव गोपाल देव चौक पर रामपाल यादव व महावीर यादव कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा बावल विधानसभा में प्रवेश करेगी, यहां पर खोरी में पूर्व पार्षद नीतू चौधरी, पाली में मुकेश यादव, माजरा में विपिन यादव व पाडला महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमलता तंवर स्वागत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के भतीजे मुकेश कापड़ीवास ने कहा कि पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास व समर्थकों की ओर से कापड़ीवास बस स्टैंड के सामने अलग से बड़ा सम्मान समारोह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सम्मान में किया जाएगा। इसको लेकर समर्थक उत्साहित हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इधर, यात्रा संयोजक वीरकुमार यादव ने कहा कि पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को आधिकारिक रूप से कोई स्वागत समारोह के लिए चिह्नित नहीं किया गया है। लेकिन स्वागत कोई भी कर सकता है। सम्मान समारोह के आयोजकों के नाम निर्धारित कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के दो दिन शेष बचे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बड़े नेता हैं। वो कहां पर शामिल होंगे अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed