फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kala Asalwas won the wrestling match worth Rs 11 thousand

Rewari News: 11 हजार रुपये का कुश्ती काला आसलवास ने जीता

Fri, 08 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kala Asalwas won the wrestling match worth Rs 11 thousand
बावल। गांव छुरियावास के शिव मंदिर में 11 हजार रुपये का कुश्ती काला आसलवास ने जीता। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल भावना से खेलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सूरजभान यादव ने की। इस उत्सव के दौरान वीरवार को वालीबॉल, शूटिंग प्रतियोगिता में अंकित पथरेड़ी की टीम प्रथम रही। जबकि ठोठवाल की टीम उप विजेता रही। तृतीय विजेता ढ़ालियावास की टीम रही। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीएसपी पवन कुमार रहे। इन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में 12 टीमें शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद मनीराम ने युवाओं को इंडोर खेल सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

होली गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें गांव गुजरीवास के लोक कलाकारों की टीम प्रथम रही। इस मौके पर मंदिर कमेटी और ग्राम पंचायत छुरियावास की ओर से मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के प्रधान रघुवीर यादव, उप प्रधान रामकिशन, खंजाची जयसिंह के साथ लालाराम यादव, खेमचंद नंबरदार, बलराम पंच, राजाराम ठेकेदार, हरिसिंह सूबेदार, एडवोकेट ओमप्रकाश, फूल सिंह, पतराम आदि शामिल हुए। इनके साथ ही ढ़ालियावास के सरपंच प्रतिनिधि बलराज यादव, पूर्व सरपंच सुरेंद्र यादव भी इस मेले और खेल आयोजन में शामिल हुए। मंच संचालन मास्टर सुधीर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed