{"_id":"65db8a76de04fc77470b84b4","slug":"kabaddi-and-cricket-matches-gave-information-to-the-youth-about-the-ill-effects-of-drugs-rewari-news-c-198-1-rew1001-201281-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कबड्डी और क्रिकेट मैच से युवाओ को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कबड्डी और क्रिकेट मैच से युवाओ को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की दी जानकारी
Mon, 26 Feb 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस द्वारा जिले में हरियाणा उदय मुहिम के तहत नशा विरोधी अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत जिला पुलिस की ओर से धारूहेड़ा के वार्ड 7 में कबड्डी और वार्ड 15 में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवाॅर्डी निरीक्षक अनूप कुमार, उप निरीक्षक नरेश कुमार, पवन कुमार कोच, यशवीर धारूहेड़ा, एसपीओ जयराम, एसपीओ रामकुमार, रोहताश कोच व आसपास के इलाके के अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवार्डी निरीक्षक अनूप कुमार ने सभी खिलाड़ियों का परिचय जाना साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर निरीक्षक अनूप कुमार ने सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बढ़–चढ़कर भाग लेने के लिए युवाओं को जागरूक किया। लोगों से नशा बेचने वालों, नशे का व्यापार करने वालों और किसी भी आपराधिक घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वह अपने अंदर खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए किसी भी खेल का हिस्सा बने, क्योंकि आजकल नौजवान पीढ़ी नशे की लत में पड़ती जा रही है, जो आने वाले समय में बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है।