{"_id":"681911b65261b3e7ee00ce8d","slug":"jyoti-was-selected-in-haryanas-hockey-team-rewari-news-c-198-1-rew1001-219021-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा की हॉकी टीम में हुआ ज्योति का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा की हॉकी टीम में हुआ ज्योति का चयन
Tue, 06 May 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 16खिलाड़ी, ज्योति। स्रोत : स्कूल
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए हरियाणा की हॉकी टीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली की दसवीं कक्षा की छात्रा ज्योति का चयन हुआ है। ज्योति गांव कंवाली में खेल विभाग की ओर से चल रही हॉकी नर्सरी में अभ्यास करती हैं।
ज्योति बिहार में 7 से 13 मई तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। हरियाणा की टीम में 18 खिलाड़ी हैं जिनमें एक ज्योति भी हैं। इससे पूर्व गत वर्ष भी ज्योति ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हजारीबाग कैंप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली के प्राचार्य अनिल यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और उनके कोच वीरेंद्र सिंह, साहिल चौहान, मीनू देवी को दिया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में दो नर्सरियां चल रही हैं।
उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने गत वर्ष राज्यस्तर पर स्कूली खेल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की दो खिलाड़ियों ज्योति यादव व रिंकी का चयन स्कूली नेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ था। उन्होंने गत वर्ष भी हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल लेवल पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विद्यालय के हॉकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने बताया कि आसपास के गांवों के जो भी छात्र खेलने में रुचि रखते हैं, वह विद्यालय में प्रवेश लेकर इन नर्सरियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। ग्राम सरपंच सीलवती यादव ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि उचित सुविधाएं अवसर और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण प्रतिभाएं क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सकती हैं। पूर्व सरपंच अमित कुमार, पूर्व प्राचार्य जय सिंह यादव, डॉ विजय, राम सिंह, विजय सिंह, अनिल, सुमेर सिंह ने ज्योति को बधाई दी है।