{"_id":"629a4ce62648b67abd6e19f1","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-rewari-news-rtk648554560","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
विज्ञापन
जिले के गांव घुड़कावास में चोरों ने दो घरों में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों घरों से लाखों रुपये के आभूषण और 44 हजार रुपये चोरी करके ले गए। चोर एक घर से तो 6 किलोग्राम घी भी उठा ले गए। सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी चोरों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
गांव घुड़कावास निवासी नवीन और राम अवतार का घर साथ-साथ बना हुआ है। बीती रात दोनों परिवार घर में ही सोए हुए थे। करीब आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश दोनों मकानों में दाखिल हुए। दोनों ही मकानों में एक ही तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने सबसे पहले उन कमरों को बाहर से कुंडी लगा दी, जिनमें परिवार के लोग सोए हुए थे।
उसके बाद घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़े। चोर नवीन के घर से 22 हजार नकदी, 1 सोने की चेन, एक सोने का ओम, 2 सोने की अंगूठी, 1 सोने का कुंडल, सोने का मंगल सूत्र, चांदी की तागड़ी, चांदी की चेन, 2 पाजेब, 4 चांदी की अंगूठी, 2 चांदी के सिक्के और 6 किलोग्राम देसी घी ले गए। वहीं राम अवतार के घर से चोर 20 हजार रुपये नकदी के अलावा चांदी की पाजेब, चुटकी व अंगूठी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कमरों के बाहर कुंडी लगी थी। किसी तरह बाहर से दरवाजा खुलवाया तो घर के अन्य कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित नवीन का कहना है कि उसके मम्मी-पापा जिस कमरे में सोए थे उसी कमरे की कुंडी लगाई गई, जबकि बाहर वह खुद और उसका भाई सोया हुआ था जिन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया।