{"_id":"65a821c2abf344207608b038","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-house-thieves-also-took-dvr-of-cctv-camera-rewari-news-c-198-1-rew1001-8670-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मकान से जेवरात व नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मकान से जेवरात व नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए चोर
Thu, 18 Jan 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अलमारी का बिखरा हुआ सामान। स्त्रोत : स्वय
रेवाड़ी। मोहल्ला कुतुबपुर में कई दिनों से बंद मकान से चोर जेवरात-नकदी और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ले गए।
शहर के मोहल्ला कुतुबपुर निवासी सनम चेला रुकसार महंत ने बताया कि वह अपने चेलों के साथ कुतुबपुर स्थित बुद्दो माता चौक वाले मकान में रहती थी। 15 दिन पहले वह अपने गुरु के पास दुर्गा कॉलोनी वाले मकान में चली गई। इस मकान पर ताला लगा हुआ था।
सुबह पड़ोसियों ने उसके मकान का ताला बाहर से टूटा हुआ देख उसे सूचना दी। सूचना के बाद वह अपने गुरु के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर पहुंचने पर पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। सामान चेक करने पर एक गुल्लक में रखे 25 हजार रुपये कैश, 5 ग्राम सोने की एक चेन, 2 ग्राम सोने की अंगूठी गायब मिली। सोने की चेन और अंगूठी हमेशा गुरु की गद्दी पर रखी होती थी। फिलहाल रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।