फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jangid Brahmin Sabha's block president selected

Rewari News: जांगिड़ ब्राह्मण सभा के ब्लॉक अध्यक्ष चयनित

Sun, 16 Mar 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jangid Brahmin Sabha's block president selected
फोटो: 19रेवाड़ी। जांगिड़ ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी के रेवाड़ी ग्रामीण व बावल ग्रामीण के नवनिय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित विश्वकर्मा स्कूल में जांगिड़ ब्राह्मण सभा के रेवाड़ी ग्रामीण व बावल ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जांगड़ा ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से 5 बजे तक जगदीश सा मील बावल (ब्लॉक ग्रामीण) और विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी (रेवाड़ी ब्लॉक ग्रामीण) में ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव के लिए मतदान हुआ।

चुनाव अधिकारी होशियार सिंह जांगिड़ के नेतृत्व में चुनाव हुआ। रेवाड़ी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पर मुंढालिया निवासी अशोक कुमार विजयी घोषित हुए। उन्हें 49 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी नारायण जांगिड़ को 3 वोट मिले। बावल ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पद पर गुजरीवास निवासी सूबे सिंह जांगिड़ को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 27 वोट मिले जबकि राजेंद्र जांगिड़ को 5, चिवचरण जांगिड़ को 2 मिले। 10 वोट रद्द हो गए। जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़ ने नव चयनित ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed