फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jaipur-Rewari special train will remain cancelled on April 5.

Rewari News: जयपुर-रेवाड़ी विशेष ट्रेन 5 अप्रैल को रहेगी रद्द

Fri, 20 Mar 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jaipur-Rewari special train will remain cancelled on April 5.
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसका असर रेवाड़ी से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी और 09636 रेवाड़ी-जयपुर विशेष ट्रेन 5 अप्रैल को रद्द रहेंगी। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12915 साबरमती-दिल्ली रेलसेवा 4 अप्रैल को बदले हुए मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। यह ट्रेन रींगस, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15014 काठगोदाम-जैसलमेर और 20964 वाराणसी-साबरमती ट्रेनें भी 4 अप्रैल को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से संचालित होंगी और इनका ठहराव नारनौल, नीम का थाना और रींगस में रहेगा।

मथुरा-जयपुर और जयपुर-मथुरा ट्रेनें 5 अप्रैल को अलवर तक ही चलेंगी, जिससे रेवाड़ी रूट के यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। वहीं, जोधपुर-वाराणसी सिटी ट्रेन 30 मिनट देरी से चलेगी, जबकि कामाख्या-उदयपुर सिटी ट्रेन करीब 1 घंटे 20 मिनट तक लेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed