फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jagran in Baba Mukteshwar Puri Math on 13th

Rewari News: बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ में जागरण 13 को

Wed, 03 Sep 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Jagran in Baba Mukteshwar Puri Math on 13th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी की असीम अनुकंपा से कोसली में बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ में 13 और 14 सितंबर को भव्य भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन मठाधीश महंत शिवपुरी जी महाराज के सानिध्य में बड़े श्रद्धा भाव और भक्ति रस के साथ संपन्न होगा।
जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र भर से संत, महात्मा एवं श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित होंगे। आयोजन का शुभारंभ शनिवार, 13 सितंबर को रात 9 बजे भव्य जागरण से होगा। अगले दिन, रविवार, 14 सितंबर को सुबह 9 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। इस दौरान भक्तजनों को भक्ति रस में सराबोर करने के लिए सुप्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जयवीर भाटी (ग्रेटर नोएडा), सुरेन्द्र भाटी (ग्रेटर नोएडा), राधा चौधरी (बुलन्दशहर), नरेश नागर (ग्रेटर नोएडा), अन्नु चौधरी (बुलन्दशहर), राजेश जांगड़ा (सुबाना) और सिंघम धर्मेन्द्र (मुरलीपुर) अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे।

ग्राम पंचायत और समस्त ग्रामवासी कोसली ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और बाबा मुक्तेश्वर पुरी के भंडारे एवं जागरण में साक्षी बनकर आशीर्वाद ग्रहण करें। आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालु न केवल धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का अनुभव भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed