फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ITI: Seats are still vacant in most trades, the department has released the schedule for the fourth phase

आईटीआई : अधिकांश ट्रेडों में अभी भी सीटें खाली, विभाग ने किया चौथे चरण का शेड्यूल जारी

Mon, 28 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 28 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
ITI: Seats are still vacant in most trades, the department has released the schedule for the fourth phase
फोटो : 01रेवाड़ी। आईटीआई संस्थान में दस्तावेजों की जांच करवाते विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले की प्रकिया जारी है। अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है, जिसमें चयनित विद्यार्थी को 29 जुलाई यानी मंगलवार तक फीस भरने का समय दिया गया है। जिसको लेकर चयनित विद्यार्थियों के व्यक्तिगत रूप से मोबाइल पर संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। जिले के अधिकतम संस्थानों में अधिकांश ट्रेडों में अभी भी सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

इसके चलते हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। पहले जहां तीन चरणों में ऑनलाइन दाखिले की योजना बनाई गई थी, अब विभाग की ओर से उसमें एक और चरण जोड़ते हुए चौथे चरण को भी शामिल कर दिया है। अब कुल चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का फैसला किया है। जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई को शुरू होगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की करीब 3 हजार सीटों पर 2997 आवेदन आए हैं।

राजकीय बाल आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति :
कोपा--26--22
इलेक्ट्रीशियन--25--15
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक--13--11
फिटर--22--18
मैकेनिकलिस्ट--11--9
एमएमवी--13--11
प्लंबर--11--37
आरएसी--25--23
स्टेनो (हिंदी)--7--17
स्टेनो (हिंदी) एससीवीटी--1--23
टर्नर--8--12
वायरमैन--11--9
इलेक्ट्रीशियन डुअल--16--4
पेंटर ड्यूल--2--18
एसएमडब्लू डुअल--1--19
वेंडर--14--26
एमईवी--13--11
हाउसकीपर--1--24



महिला आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति :

ट्रेड --भरी सीटें--रिक्त सीटें
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड--8--48
ड्रेस मेकिंग--37--40
कटाई एवं सिलाई--35--40
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक--5--24
कढ़ाई एवं सुई कार्य--35--40
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट--48 25
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड--8--20

चौथा चरण का यह रहेगा शेड्यूल :

30 जुलाई : रिक्त सीटों की सूची जारी
30 व 31 जुलाई : सीट में बदलाव

4 अगस्त : वरीयता सूची जारी
4 से 8 अगस्त : दस्तावेजों की जांच

9 अगस्त : फीस जमा की आखिरी तिथि

दाखिले को लेकर बची हुई सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शेड्यूल में बदलाव किया है। अब चौथे चरण में 9 अगस्त तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed