फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It rained for one hour in the morning, three more days expected

Rewari News: सुबह एक घंटा हुई बारिश, अभी तीन दिन और आसार

Sun, 20 Aug 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
It rained for one hour in the morning, three more days expected
रेवाड़ी। बारिश के बाद सेक्टर एक के हाउसिंग बोर्ड में जमा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में शनिवार को तीज के त्योहार पर एक घंटे बारिश हुई। बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं कुछ जगह जलभराव भी हो गया। हालांकि सुबह बारिश के बाद शाम तक बादल और धूप का खेल दिनभर चलता रहा।
वहीं मौसम विभाग की तरफ से 20 अगस्त के बाद से फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई थी, लेकिन जिले में एक दिन पहले ही अच्छी बारिश देखने को मिली। जुलाई में अच्छी बारिश के बाद पिछले 20 दिनों से मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ था।
विज्ञापन

तेज धूप के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ था। शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह करीब सवा 6 बजे पहले बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे सुबह साढ़े 7 बजे तक पूरे शहर में बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत

जिले में आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन की तरफ से संभावना जताई गई है कि 20 अगस्त के बाद फिर से मानसून सक्रिय होगा। हालांकि रेवाड़ी में कुछ जगह बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है। शनिवार को पूरे शहर में करीब आठ एमएम औसत बारिश हुई है। बारिश के बाद तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed