{"_id":"678956fd5f9faf2e840611ac","slug":"it-raid-on-rao-indrajeet-hoses-rewari-news-c-198-1-rew1001-214028-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुमित का तोरा, खरकिया के कबूतरी जैसे गाने रिकाॅर्ड कर चुके हैं इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुमित का तोरा, खरकिया के कबूतरी जैसे गाने रिकाॅर्ड कर चुके हैं इंद्रजीत
Fri, 17 Jan 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीएमजी एलिगेंट सिटी में मकान के बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियां। स्रोत: वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। आयकर विभाग ने फेमस म्यूजिक कंपनी जेम ट्यून्स के मालिक राव इंद्रजीत के ठिकानों पर छापा मारा। सुबह 6 बजे टीमें उनके बीएमजी एलिगेंट सिटी स्थित फ्लैट और पैतृक गांव बेरली में घर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम की जांच के दौरान आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन इसी मामले की चर्चा होती रही।
राव के यूट्यूब पर जेम ट्यून्स हरियाणवी चैनल पर 38 लाख से अधिक, जेम ट्यून्स चैनल पर 6 लाख, पंजाबी चैनल पर 36 लाख से अधिक और जेम ट्यून्स के भक्ति चैनल पर 17 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। राव इंद्रजीत के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। वह नेताओं, हरियाणा, पंजाब और भोजपुरी के कलाकारों के साथ नजर आते हैं। राव इंद्रजीत हरियाणवी, भोजपुरी, पंजाबी और भक्ति आदि के गाने रिकॉर्ड करते हैं।
इसमें हरियाणा के फेमस सिंगर सुमित गोस्वामी का तोरा, दिलेर खरकिया का कबूतरी, राजी बोलजा, सेम टाइम आदि गाने शामिल हैं। वहीं, भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सिंगर के साथ फेमस गाने कर चुके हैं। उनकी हरियाणा के सीएम नायब सैनी के साथ भी एक तस्वीर सामने आई है। इसके साथ ही वह महंगी और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं।
विज्ञापन
पुख्ता जानकारी के बाद मारा गया छापा : बता दें कि आमतौर पर इस तरह की छापे की कार्रवाई सर्वे पर होती है, जिसमें अधिकारी आय व्यय के स्रोतों को खंगालते हैं। इस तरह की कार्रवाई कई दिन तक चल जाती है। देशी भाषा में कहें तो बही-खातों की जांच-पड़ताल की जाती है।