फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is very important to protect animals from malnutrition

Rewari News: पशुओं को कुपोषण से बचाना बहुत जरूरी

Sun, 11 Feb 2024 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
It is very important to protect animals from malnutrition
कोसली। पशु चिकित्सालय नेहरूगढ़ के प्रांगण में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर पशु स्वास्थ्य और कृमि रहित शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के आयोजक डॉक्टर अरुण कुमार जैन वरिष्ठ पशु चिकित्सा नेहरूगढ़ ने बताया कि 1 फरवरी से 10 फरवरी तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह मनाया जाता है जिसमें बेहतर स्वास्थ्य और उच्च पोषण का स्तर प्राप्त किया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि बच्चों और जनमानस के साथ-साथ पशुओं को भी कुपोषण से बचाने और उनके समग्र स्वास्थ्य के लिए कृमि मुक्त रहना बहुत जरूरी है। कैसे यह कृमि खून चूसकर पशुओं की उत्पादन क्षमता और शारीरिक क्षमता को घटा देते हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन कम हो जाता है, बांझपन की भी शिकायत हो जाती है और पशुओं में रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। छोटू पशुओं में पेट में कृमि होने से वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं तथा रोगी बन जाते हैं। कई बार इन पशुओं में दस्त लगने की शिकायत, शरीर के बाल उड़ाने की शिकायत तथा शारीरिक कमजोरी आ जाती है इसलिए इन पशुओं को पशु चिकित्सक की सलाह से समय-समय पर पेट के कीड़ों की दवाइयां बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा

डॉ. अरुण जैन ने पशुपालकों को बताया कि इस समय सरकार की ओर से गाय, भैंसों में गलघाेटू व मुहखुर बीमारी का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पशुपालक भाई अपने पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करवा कर अपने पशुओं को इन बीमारियों से बचा सकते हैं। इस स्वास्थ्य कैंप में 205 पशुओं को पेट के कीड़ों की दवाइयां, 11 पशुओं में बांझपन से निवारण की दवाइयां, 10 पशुओं को अफारे-बाई-बादी की दवाइयां और पांच पशुओं में जख्मों के लिए दवाइयां वितरित करवाई गईं। इस पशु स्वास्थ्य एवं कृषि मुक्त शिविर में नितिन, राजेश, ललित, गणतंत्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed