{"_id":"66d0f59a49d74146e301fb34","slug":"it-is-very-important-to-have-mutual-coordination-between-the-police-of-both-the-states-for-the-assembly-elections-dsp-rewari-news-c-198-1-rew1001-208711-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए दोनों राज्यों की पुलिस में आपसी तालमेल होना बेहद जरूरी: डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए दोनों राज्यों की पुलिस में आपसी तालमेल होना बेहद जरूरी: डीएसपी
Fri, 30 Aug 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करते डीएसपी रेवाड़ी पवन कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए वीरवार को जिला पुलिस ने हरियाणा–राजस्थान सीमा क्षेत्र के मांढण के थाना प्रबंधक उप निरीक्षक बाबूलाल, थाना खोल प्रबंधक निरीक्षक प्रहलाद सिंह, चौकी इंचार्ज कुंड उप निरीक्षक महिपाल के साथ चौकी कुंड में बैठक की।
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आपराधिक वारदातों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई व हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोनों राज्यों की पुलिस में आपसी तालमेल होना बेहद जरूरी है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के साथ अन्य संगठित आपराधिक गिरोह पर भी कड़ी कार्रवाई की जा सके। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों के थाना अधिकारी निरंतर संवाद बनाए रखकर कार्य करें। जिस पर प्रबंधक थाना मांढण उप निरीक्षक बाबूलाल ने विश्वास दिलाया कि चुनाव के दौरान हरियाणा-राजस्थान राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की तरफ से हरियाणा पुलिस को हर समय पूर्ण सहयोग मिलेगा। थाना खोल व रामपुरा के साथ लगते राजस्थान क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों, थाना प्रबंधकों से संयुक्त खुफिया जानकारी सांझा करने के साथ ही सीमा पर संयुक्त अभियान चला वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। इसके अलावा बॉर्डर पर संयुक्त रूप से नाकाबंदी की जाए। जिस से आगे होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के साथ किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां को रोका जा सके।