फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Issues related to sewerage and sanitation raised in the meeting

Rewari News: बैठक में उठे सीवरेज, सफाई से संबंधित मुद्दे

Sat, 26 Sep 2026 10:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Issues related to sewerage and sanitation raised in the meeting
रेवाड़ी। पुलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की बैठक में एएसपी दीपिका अग्रवाल ने पेयजल, सीवरेज, सफाई व स्ट्रीट लाइन सहित अनेक सुविधाओं पर मंथन किया गया। एएसपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस आवासीय कॉलोनी के निवासियों ने पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्क, लाइब्रेरी और बच्चों के खेलकूद क्षेत्र को बेहतर बनाने से संबंधित सुझाव भी दिए गए। एएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें जल्द दूर किया जाए। वहीं, उच्च अधिकारियों से पत्राचार की आवश्यकता होने पर प्रक्रिया में देरी नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि आरडब्ल्यूए के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। कार्यों की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन केवल आवासीय परिसर नहीं, बल्कि पुलिस परिवार का साझा घर है। इसे स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखने में सभी की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने निवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और समस्याओं व सुझावों को आरडब्ल्यूए के माध्यम से साझा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed