फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   inter college kbaddi champianship

सेमी फाइनल में आज रोहतक- जींद और कोसली व बहु के बीच होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

Mon, 24 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
inter college kbaddi champianship
मैच हारने के बाद खिलाड़ी को सांत्वना देती साथी खिलाड़ी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय 5वीं अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जीसी कोसली की टीम की जीत का सिलसिला जारी रहा। पहले मुकाबले में महज एक प्वाइंट से एफसी हिसार को मात देने के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीसी रानिया पर 37-16 की एक तरफी जीत दर्ज कर सेमीफाइन में जगह पक्की की। सेमी फाइन में जीसी कोसली का मुकाबला जीसी बहु की टीम के साथ होगा, वहीं दूसरा सेमीफाइनल एमकेजे रोहतक व जीसीडब्ल्यू जींद के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला भी सोमवार को होगा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर 18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय 5वीं तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले हुए जिसमें चार क्वार्टर फाइनल खेले गए। रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला जीसी कोसली व एफसी हिसार के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोचक रहा जिसमें कोसली की टीम ने हिसार को एक अंक से हराया कर 39-38 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला जीसीडब्ल्यू बहु व आरबीएस थनवास के बीच एक तरफा रहा। बहु की टीम ने थनवास को एकतरफा हुए इस मुकाबले में 33-8 से मात दी। तीसरे मुकाबले में एमएम फतेहाबाद ने जीसी खरखड़ा को 36-9 से हराया।
विज्ञापन

मेजबान नहीं दिखा सके कुछ खास
जीसीडब्ल्यू रेवाड़ी की मेजबान टीम जीसीडब्ल्यू पाली के सामने बेबस नजर आई। इस मुकाबले में पाली की टीम ने मेजबान को उभरने का अवसर ही नहीं दिया तथा 46-8 से जीत दर्ज की। जीसीडब्ल्यू तोशाम ने जीसीडब्ल्यू सांपला की टीम को 18-8 से मात देकर अगले राउंड में प्रवेश किया। छठे मैच में जीसीडब्ल्यू जींद ने जीसीडब्ल्यू लाखन माजरा को एकतरफा 36-5 से कड़ी मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुए चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले
दूसरे दिन पहले क्वार्टर फाइनल में एमकेजेके रोहतक ने एमएम फतेहाबाद को 35-23 से मात दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में जीसीडब्ल्यू जींद ने मेजबान जीसीडब्ल्यू रेवाड़ी को एकतरफा 50-8 से मात दी। मेजबान टीम अपने दोनों मुकाबले हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में जीसी कोसली ने जीसी रानिया को 37-16 से हराया। वहीं चौथे मुकाबले में जीसी बहू की टीम ने जीसी रानिया को हराकर प्रतियोगिता से बाहर किया।

ये रहे उपस्थित
राजकीय कन्या महाविद्यालय में राज्यस्तरीय पांचवीं तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि जिला प्रमुख शशिबाला ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद नीतू रानी उपस्थित रही। इस अवसर पर प्राचार्य हरी सिंह यादव, संयोजक डॉ. नरेश कुमार, प्रो. सुमनलता सहित खिलाड़ी एवं कोच उपस्थित रहे।

inter college kbaddi champianship

inter college kbaddi champianship- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed