फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions to dig up to 10 pits for plantation in government schools

Rewari News: सरकारी विद्यालयों में पौधारोपण के लिए 10 तक गड्ढे खोदने के निर्देश

Tue, 06 Aug 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Instructions to dig up to 10 pits for plantation in government schools
फोटो : 04रेवाड़ी। बिठवाना स्थित पीएमश्री स्कूल में पौधारोपण करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के सभी विद्यालयों को हरा भरा करने के उद्देश्य से मानसून सीजन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को परिसर या आसपास के क्षेत्र में गड्ढे खोदने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों को 10 अगस्त तक का समय भी दिया गया है। साथ ही स्कूल मुखियाओं को खोदे गए गड्ढों की रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को भेजनी होगी, जिसके बाद शिक्षा विभाग स्कूलों में बनाए गए गड्ढों के अनुसार उन्हें पौधे भिजवा सकें। वन विभाग ने जिले के राजकीय स्कूलों को करीब 50 हजार पौधे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले की रेवाड़ी, बावल और नाहड़ की 6 नर्सरियों में मानसून सीजन के लिए विभिन्न किस्मों के पौधे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


पौधे की देखभाल करने पर विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत
विद्यार्थी की जिम्मेदारी पौधारोपण के साथ खत्म नहीं होगी, उन्हें रोपे गए पौधे की देखभाल भी करनी होगी। शिक्षा विभाग की तरफ से पौधे की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे शिक्षक भी रोपे गए पौधे की समय-समय पर जानकारी जुटा सकें। पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। स्कूलों को वन विभाग नजदीकी नर्सरियों से पौधे उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत एक दिन में एक साथ बड़ी संख्या में पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के राजकीय स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। स्कूल मुखियाओं को 10 अगस्त तक गड्ढे खोदकर उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश मिले हैं, ताकि स्कूलों को गड्ढों की संख्या के अनुसार ही पौधे भेजें जा सकें।
-दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य, पीएम श्री विद्यालय, बिठवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article