फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions given for making arrangements for drainage

Rewari News: जलनिकासी की व्यवस्था कराने का दिया निर्देश

Mon, 14 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 14 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for making arrangements for drainage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था और क्षतिग्रस्त पेयजल की पाइप लाइन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
डीसी ने होली चाइल्ड स्कूल के पास गली नंबर एक में जलभराव और कंवाली गांव में पहाड़ से खेतों में आ रहे पानी की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेतों में फसल खराब न हो, इसके लिए पाइप लाइन बिछाई जाए।
विज्ञापन

पीथड़ावास गांव में पेयजल की टूटी पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाए और इसकी रिपोर्ट दी जाए। मॉडल टाउन की ग्रीन बेल्ट व विजय नगर में अवैध कब्जे की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकलगढ़ से आए सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन बनवाई गई। डीसी ने परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन संबंधी समस्याएं दूर करने, अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। बिजली, सोलर पैनल संबंधी शिकायतें दूर करने का निर्देश दिया।
शिविर में पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed