फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions for shifting the school building under construction

Rewari News: निर्माणाधीन स्कूल भवन को स्थानांतरित करने के निर्देश

Sat, 28 Oct 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions for shifting the school building under construction
संवाद न्यूज एजेंस
विज्ञापन

कोसली। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरकुमार यादव ने चंडीगढ़ आवास पर शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय गुरावड़ा के स्कूल भवन के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

कहा कि 2013-14 में राष्ट्रीय राज मार्ग निकालने के कारण स्कूल का आधा भाग सड़क निर्माण कार्य में चला गया था। इसके मुआवजे की राशि एक करोड़ 10 लाख रुपये शिक्षा विभाग के खाते में जमा कर दी गई थी। 2014-15 में स्कूल के बिल्डिंग के निर्माण का कार्य शुरू हो गया था लेकिन दुर्भाग्यवश पिछले 7- 8 वर्षों के बाद भी अभी तक स्कूल के जंगले- चौखट और फिनिशिंग का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। भाजपा नेता ने स्कूल बिल्डिंग के फिनिशिंग कार्य को पूरा कर संबंधित बिल्डिंग को शीघ्र हस्तांतरित कराने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने भी संबंधित उच्च अधिकारी को फोन पर तुरंत प्रभाव से भवन को स्थानांतरण करने का निर्देश जारी किए हैं। इस अवसर पर तालाब व जल प्राधिकरण सदस्य रमेश शर्मा, गांव के सरपंच सुरेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed