फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions for cleaning of drains after tender

Rewari News: टेंडर के बाद नालों की सफाई करवाने का निर्देश

Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions for cleaning of drains after tender
फोटो : 4लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लघु सचिवालय समेत उपमंडल स्तर पर बावल और कोसली एसडीएम कार्यालय के परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी अनुपमा अंजलि ने टेंडर के बाद अब नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया।
एडीसी अनुपमा अंजलि ने कई जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि शहर में नालों की सफाई के टेंडर हो चुके हैं। जल्द नालों की सफाई करवाई जाए ताकि बारिश के मौसम में कहीं भी जलभराव की समस्या न आए। यह भी कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके।
विज्ञापन

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है। समय पर समाधान, समर्पित अधिकारी और आमजन की भागीदारी के साथ यह शिविर आज गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed