{"_id":"6948359c62a54394820bdd97","slug":"inspired-villagers-to-stay-away-from-drugs-rewari-news-c-198-1-rew1001-230777-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करती टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव गुलाबपुरा में ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति टीम से एएसआई जितेंद्र ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है।
नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
वहीं अनेक नशाग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें।