{"_id":"6a0b57dcd2d1312b5b0e5d8a","slug":"inspection-of-cleanliness-sewer-and-road-system-rewari-news-c-198-1-rew1001-238674-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सफाई, सीवर और सड़क व्यवस्था का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सफाई, सीवर और सड़क व्यवस्था का किया निरीक्षण
Mon, 18 May 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 18 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते उपमंडल अधिकारी। संवाद
- फोटो : शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व धर्मगुरु। संवाद
बावल। एसडीएम संजीव कुमार ने शहर के कई वार्डों का दौरा कर सफाई, सीवरेज और सड़क व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को बारिश शुरू होने से पहले नालियों की सफाई कराने, टूटी सड़कों और नालियों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि बारिश के मौसम में किसी भी नाली में रुकावट नहीं होनी चाहिए ताकि सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने सीवरेज व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने राव तुलाराम पार्क का भी निरीक्षण कर वहां सफाई और लाइट व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
संजीव कुमार ने अधिकारियों से कहा कि शहर के सभी वार्डों में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए और बरसात से पहले आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं। इस अवसर पर नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।