{"_id":"6abd4ef628ccfcab890b56c6","slug":"information-provided-to-mothers-about-a-balanced-diet-rewari-news-c-198-1-rew1001-246362-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: माताओं को दी गई संतुलित आहार के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: माताओं को दी गई संतुलित आहार के बारे में जानकारी
Wed, 30 Sep 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में भाग लेते लोग। विभाग
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार को रेवाड़ी शहर और खोल खंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेल, कहानी, कविता और चित्रकारी जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रारंभिक विकास और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां करवाई जा रही हैं। कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेल, कहानी, कविता, चित्रकारी और रंग भरने जैसी गतिविधियां हुईं। वहीं माताओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण और बच्चों की देखभाल की जानकारी दी गई।
गांव कान्हावास निवासी ज्योति ने बताया कि गतिविधियों से बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिल रहा है। किरण ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी जा रही है। विभाग ने अभिभावकों से नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़कर योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।