{"_id":"68b5e28f8e92208442058f2b","slug":"information-on-drug-prevention-cyber-crime-and-traffic-rules-rewari-news-c-198-1-rew1001-225023-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशे की रोकथाम, साइबर क्राइम व यातायात नियमों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशे की रोकथाम, साइबर क्राइम व यातायात नियमों के बारे में बताया
विज्ञापन
ग्रामीणों को जागरूक करते डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार। स्रोत : पुलिस
कुंड। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत मनेठी, ढाणी राधा व खोल गांव का दौरा किया। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई है। सभी चाहते हैं कि प्रदेश नशे से मुक्त हो।
पुलिस द्वारा गावों में लगातार जागरूकता के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है ताकि वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर सकें।
इसके साथ ही पुलिस नशा तस्करों को काबू करने के साथ ही नशे की सप्लाई की चैन को तोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि नशा हसते खेलते परिवार को तबाह कर देता है। इसको जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर इसके खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आमजन इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने इस दौरान ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे नशे के साथ साथ अपराध से भी दूर रहे, आपसी गुटबाजी से बचे। गांव में यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान गांव की पंचायत व मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने अपराध व नशे पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।