{"_id":"67c8aaef3547fed91e0f67d0","slug":"information-given-to-villagers-about-legal-rights-rewari-news-c-198-1-rew1001-216099-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रामीणों को कानूनी अधिकार के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रामीणों को कानूनी अधिकार के बारे में दी जानकारी
Thu, 06 Mar 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 19गांव ढालियावास में स्लम क्षेत्र में बच्चों को जागरूक करते प्रशासन की टीम। स्रोत : डी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम अमित वर्मा के नेतृत्व में गांव ढालियावास में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को कानूनी अधिकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलिंटियर रमेश वशिष्ठ ने जिला विधिक प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में बताया। जिला बाल संरक्षण कार्यालय की पीओ करुणा देवी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार, एनजीओ के तुषार शर्मा के सहयोग से कामगार वर्ग के छोटे बच्चों के लिए चलाई जा रही कानूनी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। परिजनों को नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया। वशिष्ठ ने कहा कि वे सभी शिक्षा सहित किसी भी कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
अपने आसपास के क्षेत्र में इस हेल्पलाइन के बारे में अन्य कामगार वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का आह्वान किया गया। पैरा लीगल वॉलिंटियर्स रमेश वशिष्ठ ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिक्षा के लिए चलाए जा रहे कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जरूरी नियमों की जानकारी बताई जाती है तथा उनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए कानूनी सहायता कैंप 7 मार्च को कोंसीवास रोड, 10 मार्च को बस स्टैंड डहीना के नजदीक, 12 मार्च को रेलवे स्टेशन बावल के नजदीक व 17 मार्च को बस स्टैंड धारूहेड़ा के नजदीक स्लम क्षेत्र में चलाए जा जाएंगे, जहां पर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अशिक्षित बच्चों की शिक्षा से संबंधित कानूनी सहायता मुफ्त में प्राप्त कर सकता है।