{"_id":"6707024c7af9ad8dbe0042f5","slug":"information-given-about-the-selection-aspects-of-armed-forces-rewari-news-c-198-1-rew1001-210328-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सशस्त्र सेना के चयन पहलुओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सशस्त्र सेना के चयन पहलुओं की दी जानकारी
Thu, 10 Oct 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 07रेवाड़ी। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में उपस्थित सेना के अधिकारीगण। स्रोत :
रेवाड़ी। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल के विद्यालय सभागार में कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के कॅरियर सफलता पर व्याख्यान और परस्पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय नौसेना के कमांडर अजीत ए, लेफ्टिनेंट कमांडर अंकिता शंभूदास और साहिल चौहान ने कैडेट्स को प्रोत्साहन और अंतरण संवाद कर जागरूक किया।
उन्होंने सशस्त्र सेना के विविध चयन पहलुओं, योग्यताओं व उपलब्धियां की जानकारी दी। कार्यक्रम में 240 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर युवा पीढ़ी को नौसेना के प्रति प्रोत्साहित किया। नौसेना में होने वाली गतिविधियों के संदर्भ में भी जानकारी दी कि किस प्रकार हम नौसेना में कार्यरत होते हुए भी सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से विश्वभर में गौरव व संप्रभुता को स्थापित करने में योगदान दे सकते हैं।
विश्व के विभिन्न नौसेना कार्यक्रमों का लाभ उठाते हुए एक कुशल योद्धा बन सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य कैप्टन (भा. नौ.) ब्रिज किशोर ने नौसेना की दिशा टीम के सदस्यों के शक्ति, कौशल, साहस और प्रयासों की सराहना की।