फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Infection rate increased, 152 more infected were found

संक्रमण दर में आई तेजी, 152 और पॉजिटिव मिले

Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Infection rate increased, 152 more infected were found
रेवाड़ी। जिले में संक्रमण दर में तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जिले में 152 और नए संक्रमितों मिले हैं। वहीं 76 लोगों ने कोरोना को मात देते हुए स्वास्थ्य लाभ किया है। वहीं, अब संक्रमितों की संख्या 442 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी बताई जा रही है। रविवार को रेवाड़ी में 72, बावल में 28, मीरपुर में 19, नाहड़ में 10, गुरावड़ा में 12 व खोल खंड में 11 लोग कोरोना से पीड़ित मिले हैं। जिले में मिले 152 संक्रमितों को होम आइसोलेट रखा गया है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------
जिले में सैकड़ों की तादात में कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। वहीं, ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीजीआई रोहतक में भेजी गई एक भी रिपोर्ट नहीं आई है। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि आरटी-पीसीआर टेस्ट से व्यक्ति में संक्रमण की जानकारी ही मिल पाती है, लेकिन ओमिक्रॉन की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग आवश्यक है।
विज्ञापन

जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर
जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा और कोरोना से बचाव की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 9466777510, 01274-250764, 01274-256086 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------
पॉजिटिविटी रेट: 3.82 प्रतिशत
फेटलिटी रेट: 1.22 प्रतिशत
रिकवरी रेट: 96.68 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed