{"_id":"68bdc818fc2a2a913f0c94a8","slug":"induction-program-for-newly-admitted-students-in-mathematics-department-rewari-news-c-198-1-rew1001-225354-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गणित विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ इंडक्शन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गणित विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ इंडक्शन कार्यक्रम
विज्ञापन
फोटो : 28इंडक्शन कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गणित विभाग की तरफ से बीएससी (ऑनर्स) गणित विद रिसर्च, एमएससी गणित तथा एमएससी गणित विद कंप्यूटर साइंस के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. अंकित यादव ने गणित विभाग की ओर से विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विभागाध्यक्ष सतीश खुराना ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई दी एवं गणित विभाग, विश्वविद्यालय, विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा पाठ्यक्रम और सिलेबस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं और वेबसाइट की फंक्शनिंग को विस्तारपूर्वक समझाया।
विज्ञापन
होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग से डॉ. नवनीत कौशल ने विद्यार्थियों को भूमिका के बारे में बताया और समझाया कि यह संगठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करता है तथा समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है।
प्राणी शास्त्र विभागाध्यक्ष एवं पुस्तकालय प्रभारी प्रो. पंकज कुमार त्यागी ने पुस्तकालय में विभिन्न शोध कार्यों की पुस्तकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इसके पश्चात वाणिज्य विभाग की डॉ. मीरा भांभा एवं प्रो. ममता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को यूजीसी की एनईपी सारथी पहल के बारे में जानकारी दी और समझाया कि यह पहल विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूक कर उन्हें एनईपी सारथी बनने के लिए प्रेरित करती है।
वाणिज्य विभाग से डॉ. प्रियंका और डॉ. संदीप ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया और उन्हें समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
कंप्यूटर विज्ञान विभाग की डॉ. रीना हुड्डा ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वास्तविक जीवन में लाभ एवं हानियों पर विचार प्रस्तुत किए। वहीं वाणिज्य विभाग के डॉ. विजय हुड्डा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए।