फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Indian culture has its roots in service and conservation: Dr. Banwari Lal

गोसेवा और संरक्षण में ही भारतीय संस्कृति की जड़ें समाहित : डॉ. बनवारी लाल

Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Indian culture has its roots in service and conservation: Dr. Banwari Lal
कुंड। मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम मामड़िया आसमपुर की गोपाल कृष्ण गोशाला का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने गांव मामड़िया आसमपुर स्थित गोपाल कृष्ण गोशाला में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोसेवा और गोवंश संरक्षण में ही भारतीय सनातन संस्कृति की जड़े समाहित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो गोसेवा एवं गोसम्मान के प्रति समर्पित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने से पहले गोवंश की हालत दयनीय थी। सत्ता में आने के बाद गोकसी कानून बनाया गया। गौ हत्या की घटनाओं पर रोकथाम में अहम भूमिका निभाई है। मामड़िया आसमपुर की गोशाला के बारे में मंत्री ने कहा कि 2014 में जब भाजपा सरकार हरियाणा में सत्ता में आई तो इस क्षेत्र को गोशाला की बहुत आवश्यकता थी और सरकार के प्रयासों से आज मामड़िया आसमपुर की गोशाला अपना 6ठवां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर जिला प्रमुख मनोज यादव, विजय सिंह, डॉ. अरविंद, यशु माजरा, पूर्व पार्षद नीतू चौधरी, कैप्टन ओम प्रकाश, अशोक सरपंच, आनंद सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले-हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि चाहे केंद्र में मोदी सरकार हो या प्रदेश में मनोहर सरकार, भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए दिन रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने के लिए प्रतिवर्ष एमएसपी दर में बढ़ोतरी सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2018 में शुरू की गई अति महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत योजना का हाल ही में 21 नवंबर को नवीकरण किया, जिसके तहत अब प्रदेश के 28 लाख परिवार 5 लाख तक के इलाज का बिल्कुल नि:शुल्क लाभ उठा सकेंगे। पहले ये संख्या 16 लाख फलस्वरूप गरीब आदमी को अब आपातकालीन स्थिति में किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर गोशाला के लिए 11 लाख के अनुदान की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed