फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   incrochment drive in rewari by mc

अतिक्रमण देख बदला प्लान, सफाई करने की जगह हटाने लगे कब्जे

Thu, 04 May 2017 12:23 AM IST
bureau
bureau Updated Thu, 04 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की टीम ‘फॉर्म’ में नजर आ रही है। कई दिनों से शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर परिषद की टीम कई जगहों से कब्जे हटा चुकी है और परिषद का अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन

बुधवार को भी नगर परिषद टीम का उस समय ‘मूड’ बदल गया जब पहुंचे तो थे गली-नालों की सफाई करने लेकिन जब अतिक्रमण देख कब्जे हटाने शुरू कर दिए।
सुबह सात बजे के करीब नगर परिषद की टीम गोकल गेट से रेलवे रोड तक कार्रवाई करते हुए काफी कब्जे हटाकर ट्रैक्टर में लोड किए। इस दौरान नगर परिषद के सफाई निरीक्षक के साथ ही नप कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव भी मौजूद रहे। सुबह करीब सात बजे नगर परिषद की टीम ईओ मनोज यादव की मौजूदगी में नप भवन से निकली। टीम में सफाई करने वालों के साथ ही कब्जे हटाने वाले भी थे। टीम ने पुरानी सब्जी मंडी, केबल बाजार, पंजाबी मार्केट के कुछ हिस्सेे, मोती चौकी आदि पर से कब्जे हटाए।      
विज्ञापन

रेहड़ियों को ताले डालकर छोड़ गए अतिक्रमणकारी     
नगर परिषद भवन से टीम निकली तो उन्हें लगा कि सड़कों पर कब्जे नहीं मिलेंगे और नालों और सड़कों, गलियों की सफाई आराम से हो जाएगी। लेकिन टीम जैसे ही पुरानी सब्जी मंडी पहुंची तो देखा कि रेहड़ी संचालकों ने ताला डालकर रेहड़ियां नाले के ऊपर ही खड़ी की हुई हैं। वहीं सड़क के बीचों-बीच भी खड़ी कई रेहड़ियां पर जंजीर और ताले लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 चार ट्रैक्टरों में किया सामान लोड     
नगर परिषद ईओ मनोज यादव ने कब्जों को देखते हुए सभी रेहड़ियों और अन्य अस्थाई अतिक्रमणकारियाें के सामान को उठाने के आदेश दिए। तड़के पुरानी सब्जी मंडी से लेकर भाड़ावास गेट, मोती चौक, गोकल गेट से लेकर रेलवे चौक तक हुई कार्रवाई में चार ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लोड किया। नगर परिषद की सुबह-सुबह हुई कार्रवाई के बाद शहर की सड़कें लंबे समय बाद खुली नजर दिखाई दीं।         
सुबह पहुंचे दुकानदार तो गायब मिला सामान     
 सुबह रेहड़ी वाले और अन्य दुकानदार दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो रेहड़ियां और कई अन्य कब्जे गायब देखे। पहले तो चोरी होने का अंदेशा लगाया, लेकिन एक ही लाइन में कई दुकानदारों के सामान या रेहड़ियां गायब होने पर मालूम चला कि नगर परिषद ने सुबह-सुबह ही अभियान चला दिया है। रेहड़ियां या अन्य सामान गायब देखकर कई दुकानदार सामान का पता लगाने के लिए नगर परिषद के चक्कर काटते रहे।      

दिन में होने वाले कब्जों के चलते शहर के नालों, गलियों और सड़कों की प्रॉपर सफाई नहीं हो पाती थी, इसलिए सुबह टीम सफाई के लिए गई थी। लेकिन सुबह भी कब्जे दिखाई दिए, जिसके बाद कब्जों को हटवाया गया है। -मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed