Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increased demand for gift hampers and handmade products

Rewari News: गिफ्ट हैम्पर और हैंडमेड उत्पादों की बढ़ी मांग

Wed, 04 Nov 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for gift hampers and handmade products
नया बाजार स्थित गिफ्ट की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक संवाद
रेवाड़ी। दिवाली पर उपहार देने का अंदाज बदल रहा है। पहले लोग रिश्तेदारों और परिचितों को मिठाई के डिब्बा देकर त्योहार की शुभकामनाएं देते थे लेकिन अब गिफ्ट हैम्पर और हैंडमेड उत्पादों का चलन बढ़ रहा है। बाजार में इस बार ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, हैंडमेड उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग उत्पादों को मिलाकर खास हैम्पर तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

गिफ्ट की दुकानों पर इन दिनों रंग-बिरंगे बॉक्स, सजावटी टोकरी, लकड़ी के डिब्बे और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट पैक की मांग दिखाई दे रही है। इनमें ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, कुकीज, पूजा सामग्री, सुगंधित मोमबत्तियां, दिए और छोटे सजावटी उत्पाद शामिल किए जा रहे हैं। कुछ ग्राहक ऐसे गिफ्ट पसंद कर रहे हैं, जिनमें खाने-पीने के सामान के साथ घर की सजावट से जुड़ी चीजें भी हों।
विज्ञापन

नया बाजार के दुकानदार राजवीर ने बताया कि ग्राहक अब बाजार में पहले से तैयार गिफ्ट पैक खरीदने के साथ अपनी पसंद के अनुसार हैम्पर भी बनवा रहे हैं। इसमें वे खुद तय करते हैं कि किस तरह के उत्पाद शामिल करने हैं और पैकिंग कैसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट पसंद हैं तो कोई हैंडमेड उत्पादों और इको फ्रेंडली सजावटी सामान को प्राथमिकता दे रहा है। गिफ्ट हैम्पर की कीमत भी उसमें शामिल सामान और पैकिंग के आधार पर तय की जा रही है।


सजावटी मोमबत्तियों की भी अधिक मांग
दुकानदार जतिन गुप्ता रमेश ने बताया कि इस बार गिफ्ट देने के लिए हाथ से तैयार किए गए उत्पाद भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। हस्तनिर्मित दिए, सजावटी मोमबत्तियां, बंदनवार, पूजा थाली और घर सजाने के सामान को गिफ्ट पैक में शामिल किया जा रहा है। आगे कहा कि अब केवल उपहार की कीमत नहीं, बल्कि उसकी पैकिंग और उपयोगिता पर भी ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में पारंपरिक गिफ्ट के साथ नए और रचनात्मक विकल्पों का चलन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed