{"_id":"65fb33ce5f7e49a77608ce64","slug":"increased-demand-for-cartoon-sprinklers-rewari-news-c-198-1-fth1001-202299-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कॉर्टून पिचकारियों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कॉर्टून पिचकारियों की बढ़ी मांग
Thu, 21 Mar 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक दुकान पर सजी कार्टून वाली पिचकारी की दुकान। संवाद
रेवाड़ी। होली को केवल चार दिन शेष बचे हैं। गुलाल और पिचकारियों से बाजार गुलजार गए हैं।लोग होली की तैयारी में जुट गए हैं। इससे पूरे दिन बाजारों में चहलपहल रहती है। वहीं इस बार लोग रंगभरी होली से परहेज करते हुए हर्बल गुलाल की ओर अधिक रुख कर रहे हैं। बच्चों की पहली पसंद कार्टून वाली पिचकारी है।
जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे माहौल में लोगों डूबते जा रहे हैं। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में बंदूक वाली पिचकारी की भी मांग ज्यादा है। 50 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की पिचकारियों की बिक्री हाे रही है। मशीनगन के नकल की पिचकारी बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। गुब्बारे की भी बिक्री हो रही है। बाजार में चाइनीज पिचकारी दिल्ली के बाजारों से मंगाई गई है।
रंगों के थोक विक्रेता आकाश, नीरज कुमार,संदीप, राहुल ने बताया कि इस बार स्टाक अधिक है, लेकिन मांग के अनुसार पिचकारी और रंगों की बिक्री अभी तक ठीक हो रही है। रंगबिरंगी टोपी, मुखौटे की भी बिक्री होने के साथ ही ग्राहक हर्बल गुलाल रंग की विशेष मांग ग्राहकों की ओर से की जा रही है। ऐसे में दुकानदारों को इस बार पिछले साल की अपेक्षा अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
रंग और पिचकारी की कीमतें
पिचकारी-- 50 से 700 रुपये तक
गुलाल स्प्रे-- 120 रुपये से 450 रुपये तक
कार्टून मुखौटा-- 20 रुपये से 150 रुपये तक
हर्बल गुलाल-- 20 रुपये से 150 रुपये तक
कलर स्नो स्प्रे-- 60 रुपये से 200 रुपये तक
बच्चों के गन पिचकारी-- 200 रुपये से 500 रुपये तक
वाटर बैलून-- 20 रुपये से 50 रुपये तक
विज्ञापन
जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे माहौल में लोगों डूबते जा रहे हैं। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में बंदूक वाली पिचकारी की भी मांग ज्यादा है। 50 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की पिचकारियों की बिक्री हाे रही है। मशीनगन के नकल की पिचकारी बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। गुब्बारे की भी बिक्री हो रही है। बाजार में चाइनीज पिचकारी दिल्ली के बाजारों से मंगाई गई है।
विज्ञापन
रंगों के थोक विक्रेता आकाश, नीरज कुमार,संदीप, राहुल ने बताया कि इस बार स्टाक अधिक है, लेकिन मांग के अनुसार पिचकारी और रंगों की बिक्री अभी तक ठीक हो रही है। रंगबिरंगी टोपी, मुखौटे की भी बिक्री होने के साथ ही ग्राहक हर्बल गुलाल रंग की विशेष मांग ग्राहकों की ओर से की जा रही है। ऐसे में दुकानदारों को इस बार पिछले साल की अपेक्षा अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
रंग और पिचकारी की कीमतें
पिचकारी
गुलाल स्प्रे
कार्टून मुखौटा
हर्बल गुलाल
कलर स्नो स्प्रे
बच्चों के गन पिचकारी
वाटर बैलून