फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increase in patients of viral and skin diseases due to change in weather

Rewari News: मौसम में बदलाव से वायरल और त्वचा रोग के बढ़े मरीज

Tue, 02 Apr 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Increase in patients of viral and skin diseases due to change in weather
रेवाड़ी। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इससे वायरस के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। सोमवार को वायरल के करीब 400 मरीजाें ने परामर्श किया। पिछले 15 दिन में ही सिविल अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में 30 फीसदी मरीज बढ़ गए। इनमें खुजली, रेड कलर के निशान, डरमेटाईटिस, फंगल इंफेक्शन के ज्यादा मरीज हैं। इन रोगों की ओपीडी करीब 150 के बीच पहुंच गई है।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ का कहना है कि त्वचा रोगियों में इजाफा मौसम के बदलाव से हुआ है। क्योंकि अब खेतों में फसल की कटाई और कढ़ाई चल रही है। इसके कारण इन बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। इधर जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा और तीखी धूप और लू चलेगी, तब त्वचा के रोगियों में और इजाफा होगा। इसी प्रकार आंखों में एलर्जी भी बढ़ रही है। आंखों में जलन और खुजली जैसी शिकायत लेकर लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा यादव का कहना है कि गर्मी के मौसम में खूब पानी पीएं। चेहरे को ठंडे पानी से धोएं, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें यानी जब भी आप घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए मौसमी फलों जैसे अंगूर, संतरा व अन्य का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। लोगों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।- डाक्टर दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed