फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Income tax raid on RPS educational institutions

Rewari News: आरपीएस शिक्षण संस्थानों पर आयकर का छापा

Sat, 16 Sep 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 16 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Income tax raid on RPS educational institutions
फोटो-1
विज्ञापन

-सुबह 6 से चल रही विभाग की कार्रवाई, अन्य संस्थानों में भी मची रही खलबली
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रेवाड़ी। आरपीएस के शिक्षण संस्थानों और संचालक के आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग की टीम की ओर से रेवाड़ी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ जिले में आरपीएस के स्कूलों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शिक्षण संस्थानों में भी खलबली मची रही। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी रही।

इस दौरान टीम की ओर से संस्थान और उसके संचालक के आवास से रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें सुबह करीब 6 बजे सीआरपीएफ के जवानों के साथ बीएमजी एलीगेंट सिटी स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली रोड स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल व सेक्टर-4 स्थित शिक्षण संस्थानों के संचालक के आवास पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने शिक्षण संस्थानों और आवास के गेट बंद कराकर रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेजों की छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि आयकर की टीमों ने आरपीएस के महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम सहित दूसरे जिलों में स्थित शिक्षण संस्थानों पर भी रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed