फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Income tax is the backbone of the economy: Sudha

आय कर अर्थव्यवस्था का आधार : सुधा

Tue, 14 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Income tax is the backbone of the economy: Sudha
फोटो : 10सेमिनार में भाग लेते प्रोफेसर व ​विद्यार्थी। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में वाणिज्य विभाग एवं विश्वविद्यालय की लेखा शाखा की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आयकर अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर चर्चा हुई। गुरुग्राम रेंज की आयकर की जॉइंट कमिश्नर सुधा यादव ने कहा कि कर से होने वाली आय अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाती है।
आयकर अधिकारी टीडीएस जगदीप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने की। मुख्य अतिथि सुधा यादव ने बताया कि किसी भी देश का शासन व्यवस्था को ठीक प्रकार से चलाने के लिए करों से मिलने वाली आय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि आज के समय में सरकार कल्याणकारी राज्य की भूमिका में है और कर व्यवस्था को निरंतर सरल बनाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उनके पश्चात चार्टर्ड अकाउंटेंट सचिन भूटानी ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयकर के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की तरफ से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर अधिकारी जगदीप सिंह ने कहा कि आज के युग में प्राचीन व्यवस्था के मुकाबले करों का बोझ काफी कम कर दिया गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद भी किया।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र, प्रोफेसर तेज सिंह एवं प्रोफेसर संजय हुड्डा के द्वारा मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर आयकर विभाग की तरफ से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, नवनीत सिंह एवं सीनियर एडवोकेट नरेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय की लेखा शाखा से अकाउंट ऑफिसर सत्यनारायण शर्मा, योगेश चावला, राम मुकेश, लेखराम एवं जितेंद्र उपस्थित रहे। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग से शिक्षक शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed