फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inauguration of 1000 LPM capacity Oxygen Plant from PM Care Fund in Rewari Civil Hospital

रेवाड़ी नागरिक अस्तपाल में भी पीएम केयर फंड से हुआ 1000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीन प्लांट का लोकार्पण

Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of 1000 LPM capacity Oxygen Plant from PM Care Fund in Rewari Civil Hospital
नागरिक अस्पताल में पीएम केयर फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित सहकारि? - फोटो : Rewari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को देवभूमि उत्तराखंड से वर्चुअल माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्थापित 35 ऑक्सीजन प्लांटों का लोकार्पण किया। इसके तहत रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल को भी पीएम केयर फंड से बनाए गए 1000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी।
विज्ञापन

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी ने कहा कि जिला ऑक्सीजन से मामले में धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। जिले में 500 एलपीएम तथा कोसली व बावल में 250-250 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने के बाद आज प्रधानमंत्री द्वारा नागरिक अस्पताल रेवाड़ी को पीएम केयर फंड से स्थापित एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए जिला पूरी तरह से तैयार व सक्षम है। जिले के 4 राजकीय अस्पतालों में 40 एमटी ऑक्सीजन के प्लांट कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता 6.5 एमटी है। जिले में सरकारी अस्पतालों में इस समय 33 वेंटिलेटर, 392 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 111 बाईपेप्स, ऑक्सीजन सिलिंडर 435-बी टाइप, ऑक्सीजन सिलिंडर 254-डी टाइप की सुविधा उपलब्ध है।
देश में आए कोविड संकट को लेकर बनवारी ने कहा, प्रधानमंत्री की सूझबूझ व व्यापक प्रबंधन से देश ने सबसे बड़े संकट का जिस बहादुरी से सामना किया उसे दुनिया ने देखा। देश व प्रदेश के लोगों ने कोरोना की पहली व दूसरी लहर का डटकर मुकाबला करते हुए कोरोना को मात दी। रेवाड़ी में सरकार व जिला प्रशासन को बेहतरीन मैनेजमेंट देखने को मिला, जिसके परिणाम स्वरूप जिला कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहा।
उन्होंने कहा, देश व प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी वैक्सीनेशन का कार्य पूरे चरम पर है। लोगों के मन में वैक्सीनेशन को लेकर जो भ्रांतियां थी वह दूर हुई हैं। लोग बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में टीकाकरण के तहत 91 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। शीघ्र ही शत-प्रतिशत लोगों को कवर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की दोनों डोज लगवाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर हुकमचंद, श्यामसुंदर सभ्रवाल, चेयरपर्सन पूनम यादव, शशि बाला, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त यशेंद्र सिंह, एसडीएम रविंद्र यादव, पीएमओ डॉ. सुशील माही, उप सिविल सर्जन डा. विजय प्रकाश, डॉ. अशोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed