{"_id":"688bb437c1c9a57d6d068708","slug":"in-the-story-of-shiva-mahapuran-the-auspicious-marriage-of-shiva-and-parvati-took-place-rewari-news-c-198-1-rew1001-223474-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती का हुआ मंगल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती का हुआ मंगल विवाह
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा सुनते भक्त। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड बीएमजी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव महापुराण कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह का कथा वाचक लखन महाराज ने वृतांत सुनाया। लखन महाराज के साथ आए गायक दिनेश ने हे री सखी मंगल गाओ री गाने पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
महिलाओं ने शिव पार्वती विवाह पर नाच गाकर हर्षोल्लास के साथ कन्यादान किया तथा बाल रूप में शिव पार्वती की आरती उतार कर शिव पार्वती विवाह पर मंगल गान किया। लखन महाराज ने बताया कि हिमाचल पर्वत की कन्या पार्वती का विवाह शिव के साथ हुआ था।
उन्होंने शिव की बारात का वर्णन करते हुए बड़े ही भावपूर्ण तरीके से बताया कि शिव की बारात में किस-किस प्रकार के व्यक्ति भूत, प्रेत, निशाचर तथा भयंकर प्राणी शामिल हुए थे जिन्हें देखकर हिमाचल प्रदेश के लोग विवाह के समय अपने घरों में छुप गए थे और बेहोश होकर गिर गए थे।
विज्ञापन
शिव महापुराण में शिव की महिमा एवं शिव की उपासना को लेकर पूजा करने की विधि बताते हुए लखन महाराज ने कहा कि शिव की पूजा सभी को करनी चाहिए। शिव हमेशा अपने भक्तों में अच्छा ही देखते हैं और भक्तों के लिए आनंद प्रदान कर सभी खुशियां देने वाले महादेव है।
इस दौरान शिव पार्वती की झांकी के साथ ही कथा के श्रोता सुनील अग्रवाल ने लखन जी महाराज का हाथ से बनाया हुआ चित्र भेंट किया। कथा के मुख्य आयोजक राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि शिव महापुराण कथा शनिवार तक चलेगी। रविवार को प्रसाद का आयोजन किया गया है।