{"_id":"624dd8bec9aec93e1549155b","slug":"in-kosli-the-team-took-samples-of-buckwheat-flour-from-five-shops-rewari-news-rtk6431805105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसली में टीम ने पांच दुकानों से लिए कुट्टू के आटे के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसली में टीम ने पांच दुकानों से लिए कुट्टू के आटे के नमूने
विज्ञापन
कोसली। नवरात्रों के चलते बाजारों में खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न हो सके। इसके लिए एसडीएम होशियार सिंह के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कोसली और गांव गुड़ियानी स्थित बाजार में किराने की पांच दुकानों से कुट्टू आटे के सैंपल लेकर जांच की। गनीमत रही कि जांच में सभी नमूने सही पाए गए।
एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन के माध्यम से आमजन को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी नागरिक इस मोबाइल लैब से अपने खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच करवा सकता है। उनके लिए उसी समय पर जांच रिपोर्ट तैयार करके दे दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक सैंपल 20 रुपये की राशि जांच रिपोर्ट के लिए देनी होगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन में तैनात अधिकारियों की टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आम नागरिकों के साथ साथ थोक विक्रेताओं व खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों को जागरूक कर रही है।
फूड एंड ड्रग्स विभाग के तकनीकी अधिकारी अनिल कुमार, एसडीएम कार्यालय के उपाधीक्षक धर्मपाल यादव, आपूर्ति निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व वाली टीम ने कोसली बाजार से तीन और गांव गुड़ियानी मार्किट से 2 नमूने लेकर जांच की। जोकि सही पाये गये। दूसरी ओर एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से भी खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग की जाएगी। ऐसे में दुकानदार आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर शुद्ध पदार्थों की बिक्री करें। मिलावटखोरी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।