{"_id":"69e28c8ee0494b3f90000e61","slug":"if-elections-are-not-held-within-three-months-then-it-will-be-a-fight-to-the-finish-inso-rewari-news-c-198-1-rew1001-236959-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने में चुनाव नहीं तो आरपार की लड़ाई : इनसो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने में चुनाव नहीं तो आरपार की लड़ाई : इनसो
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते इनसो नेता। स्रोत : संगठन
- फोटो : 1
रेवाड़ी। छात्र संगठन इनसो की तरफ से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्रों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई। इनसो नेताओं ने प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 3 महीनों के भीतर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को पहुंचना था लेकिन हिसार में इनसो कार्यकर्ताओं को देर रात सीआईए द्वारा उठाए जाने और जेल भेजे जाने की सूचना मिलने पर उन्हें वहां रवाना होना पड़ा।
कार्यक्रम की कमान संभालते हुए इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनसो के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट सत्येंद्र झाबुआ ने की। प्रभारी जोनी लठवाल, नागेंद्र डागर और मोनू बाली, दीपक सरपंच सहित अन्य वक्ताओं ने छात्र हितों की पैरवी की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने विश्वविद्यालय के स्थानीय मुद्दों पर छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में इनसो के राष्ट्रीय महासचिव सतेंद्र, युवा जिला अध्यक्ष ज्योति सांगवान, कोसली से प्रत्याशी रहे लवींद्र यादव, रेवाड़ी युवा हलका अध्यक्ष सनी यादव, जेजेपी हलका अध्यक्ष मनोज सरपंच, बावल अध्यक्ष उपेंद्र महलावत, धर्मपाल देशवाल सहित अन्य मौजूद रहे।