फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Husband reached in-laws house with a gun and was arrested

Rewari News: तमंचा लेकर ससुराल पहुंचा पति गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Husband reached in-laws house with a gun and was arrested
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने ससुराल में तमंचा और कारतूस लेकर पहुंचे दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर निवासी चेतन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर हाल आबाद कर्ण कुंज गुर्जर घटाल निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 15 नवंबर 2021 को दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर निवासी चेतन के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुईं।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीता है। पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह अपने माता-पिता के पास कर्णकुंज गुर्जर घटाल में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 सितंबर को वह किसी काम से रेवाड़ी आई थी। इसी दौरान उसका पति चेतन उसके घर कर्णकुंज गुर्जर घटाल आ गया। उस समय उसके माता-पिता और दोनों बच्चियां घर पर थी। चेतन के पास तमंचा होने की जानकारी मिलने पर उसकी मां ने उसे फोन पर सूचना दी।

उसकी मां ने चेतन को बातों में उलझाए रखा। इसके बाद मौका पाकर उसने पुलिस को सूचना दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति चेतन उसे मारने के इरादे से हथियार लेकर आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी चेतन को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed