{"_id":"60d7557e8ebc3e3068089cd1","slug":"humidity-along-with-strong-sunlight-made-people-miserable-rewari-news-rtk6148120135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज घूप के साथ उमस ने लोगों को किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज घूप के साथ उमस ने लोगों को किया बेहाल
विज्ञापन
रेवाड़ी। आसमान में छाए बादलों की लुका-छिपी के बीच शनिवार को दिनभर धूप से लोगों का जीना मुहाल रहा। लोगों को उमस से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सड़कों पर निकलने के बाद पसीना बहाते नजर आए, वहीं मौसम विज्ञानी जल्द बारिश होने की बात कह रहे हैं।
बता दें कि जून के महीने में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। आलम यह है कि शनिवार को दिनभर आसमान में रुक- रुककर बादल छाए रहने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन चिपचिपाती गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। लोग सड़कों पर निकले और पसीने पोंछते नजर आए। वहीं, बारिश न होने से किसान फिर से चिंतित होने लगे हैं। शनिवार को सुबह से ही मौसम बेरुखी भरा रहा। तेज धूप व लू ने लोगों की दिनचर्या को बेपटरी कर दिया। मौसम के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोग घर व दफ्तर में कूलर व एसी से चिपके रहे। तपिश भरे मौसम में बाहर आवागमन करने वाले राहगीर धूप व गर्म हवाओं से परेशान रहे। पैदल, साइकिल, रिक्शा व बाइक से आ जा रहे लोग गर्मी से बचाव के लिए टोपी, चश्मा व रुमाल आदि बांध कर आवागमन करते दिखे। तेज धूप में रिक्शे पर जा रहीं महिलाएं बच्चों को धूप से बचाने के लिए साड़ी के पल्लू का प्रयोग करती दिखीं। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक बताते हैं कि गर्मी से बचने के लिए लोग पानी का खूब प्रयोग करें। घरों से निकलने से पहले पूर्व पानी अवश्य पीएं। खाने में मौसमी फल का उपयोग करें। इसके बाद भी बीमारी के लक्षण दिखने में तत्काल निकट के चिकित्सक से संपर्क करें।