फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   History of Rewari is full of valor: Dinesh Kapoor

रेवाड़ी का इतिहास वीरता से भरा है : दिनेश कपूर

Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
History of Rewari is full of valor: Dinesh Kapoor
रेवाड़ी। रविवार को पंजाबी धर्मशाला में संस्था हमारा परिवार के कार्यक्रम ‘देश हमें देता है सब कुछ-हम भी तो कुछ देना सीखें’ में मुख्य अतिथि प्रो. महावीर सिंह यादव गोकलगढ़ ने समाज को राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाले कार्यक्रमों के समय-समय पर आयोजन का आग्रह किया। उन्होंने दक्षिणी हरियाणा, खासकर रेवाड़ी को वीरों की भूमि बताया।
विज्ञापन

इस मंच से गोकल बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान विपिन अग्रवाल, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, एसएस जैन सभा के प्रधान अरुण गुप्ता और कार्यक्रम आयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि वीर भूमि रेवाड़ी का इतिहास वीरता के कारनामों से भरा है। रेवाड़ी के निवासी रहे वीर हेमू प्रारंभ में शेरशाह सूरी को अनाज और बारूद आपूर्ति करते थे। उन्होंने मुगल राज की कमजोरियां पहचानी और धीरे-धीरे सेना का गठन किया। उनकी सेना में हजारों हाथी, घोड़े थे। 1556 में आदिल शाह को हरा कर वे पहले हिंदू सम्राट बने और दिल्ली के लाल किले में उनका राज्याभिषेक हुआ। बाद में अकबर की सेना से टक्कर लेते हुए युद्ध के मैदान में हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य वीरगति को प्राप्त हुए। रेवाड़ीवासियों को अपने वीरों की वीरता पर गर्व है।
विज्ञापन

महिला उप प्रधान निशा सीकरी, पूर्व नगर प्रमुख सरोज भारद्वाज और समाजसेवी रीटा गेरा ने रेजांगला युद्ध में रेवाड़ी के वीर सैनिकों की गाथा सुनाई कि किस तरह हमारे मुठ्ठी भर सैनिकों ने उनसे कई गुना अधिक चीनी सैनिकों के दांत खट्टे कर देश का गौरव बढ़ाया। इसीलिए रेवाड़ी को सैनिकों की खान भी कहा जाता है। सभी ने मिलकर ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा’ गीत बड़े जोश के साथ गाया। समाजसेवी डॉ. बलबीर अग्रवाल, हरबंस लाल खुराना, प्रो. सीएल सोनी, बाल कलाकार संस्कृति को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रो. महावीर ने सबको रेवाड़ी का इतिहास पुस्तक भेंट कीं। आयोजकों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। कार्यक्रम में राजेंद्र गेरा, पुरुषोतम नंदवानी, परवीन गुप्ता, शिक्षाविद देवेंद्र, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, सोनिया कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, कपिल कपूर, प्रीति, सतपाल शास्त्री, ओमवीर शास्त्री, विनोद गोयल, विजय चुघ, सुभाष अरोड़ा एवं अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed