फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   heat started increasing again temperature increased by four degrees in two days.

Rewari News: फिर बढ़ने लगी गर्मी, दो दिन में चार डिग्री बढ़ा तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौमस

Sat, 06 May 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
heat started increasing again temperature increased by four degrees in two days.
तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं बारिश तो कहीं बादल छाने से मौसम ठंडा बना हुआ था, लेकिन दो दिन से मौसम साफ नजर आने लगा है। इससे धूप निकलने के साथ-साथ तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दो दिन में तापमान चार डिग्री तक बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 मई को मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।


मई में कम रहेगी गर्मी
मई माह की शुरूआत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता जा रहा है। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिस कारण धूप निकलने से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। बावल कृषि अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. धर्मबीर यादव के अनुसार 7 मई को मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेेगा। वहीं 8 मई से बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। परंतु इस महिने के पहले पखवाड़े के दौरान हीट वेव लू और भीषण गर्मी की संभावना नहीं है। मई में दिन का तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है, लेकिन इस बार तापमान सामान्य से कम ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed